बदला मौसम का मिजाज : रायपुर, गरियाबंद जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता, 2-3 दिन मौसम विभाग की चेतावनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। वहीं रायपुर- गरियाबंद जिले में भी आज सुबह रविवार को झमाझम बारिश हुई है। 

शनिवार को जिले के पाण्डुका-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ों की डालियां गिरने और तेज पानी गिरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं छुरा ब्लाक के घटारानी क्षेत्र में भी भारी तूफान के कारण लोगों की आवाजाही में कुछ देर के लिए ब्रेक लग गया।

भारी धूल भरी आंधी से रास्ते में आगे कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस दौरान घटारानी, केडीआमा, जूनवानी के आसपास क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे, तेज हवा के कारण टीन की छतें उड़ने की घटनाएं भी सामने आईं है।

वहीं कोंडागांव जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। बारिश और आंधी के कारण जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, खासकर सब्जी और दलहन फसलों पर इसका असर पड़ सकता है।

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 14 आवेदनों का मौंके पर ही किया गया निराकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button