महिला दिवस पर नवापारा की हेल्पिंग यंग वूमेंस ग्रुप की पहल, सर्व समाज की महिलाओं का किया सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवापारा-राजिम के हेल्पिंग यंग वूमेंस ग्रुप द्वारा एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की गई। ग्रुप की महिलाओं ने एक मंच पर एकत्र होकर “सर्व समाज महिला सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न समाजों की चुनिंदा और सक्रिय महिलाओं का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने रंगपंचमी के उपलक्ष्य में फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को सम्मान देना, उन्हें एक मंच पर जोड़ना और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रंजना ओपी दुबे (ब्राह्मण समाज प्रमुख), ओमकुमारी साहू (साहू समाज प्रमुख व नगर अध्यक्ष), निधि अग्रवाल (अग्रवाल समाज प्रमुख), कुलविंदर कौर (सिख समाज प्रमुख), रानू प्रिया (महिला पत्रकार), सुरेखा जैन (जैन समाज प्रमुख), विधि डावानी (सिंधी समाज प्रमुख), भुनेश्वरी बंजारे (सतनामी समाज प्रमुख), जय श्री लोटिया (गुजराती समाज प्रमुख), सुअंजना उपाध्याय (वरिष्ठ ब्राह्मण समाज) तथा केसरलता मिश्रा (राजिम की वरिष्ठ महिला) को ग्रुप की ओर से सम्मानित किया गया।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोना नागवानी, मधु नाथथानी, सौम्या लालवानी, रूखमणी (अंबे पार्लर), दीपिका राजपूत, पलक सुंदरानी, रोशनी ऑयल सिंघानिया, गुरप्रीत कौर, स्वर्णजीत कौर, प्रियंका मेश्राम, वंदना दुबे, डॉ. सोनिया सेवानी सहित ग्रुप की अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन दीप्ति मिश्रा गंडेचा ने किया, वहीं ग्रुप की मीडिया प्रभारी शिवानी ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। आयोजन के अंत में सभी महिलाओं ने समाज में एकजुट होकर सेवा कार्य करते रहने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ : डॉ. तेजेन्द्र साहू ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज में परोसा पौष्टिक भोजन, बच्चों की खुशी हुई दोगुनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button