भीषण हादसा: तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल लोगों को बस से बाहर निकाला। घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही अनमोल बस शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोडाअंबा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक पुल के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में जा घुसी, जिसके बाद पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 24 से अधिक यात्री सवार थे।

बस के नीचे दबने से 5 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटने के बाद कई यात्री वाहन के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल कुनकुरी अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया है।

सीएम कैंप कार्यालय बगिया की ओर से भी घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के बाद तीन अतिरिक्त एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेजी गईं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक और बस मालिक से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत: 4 की मौके पर मौत, 1 गंभीर; सालगिरह समारोह से लौट रहे थे सभी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button