अभनपुर में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: मां के सामने बेटी की मौत, तीन महिलाएं घायल, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार सोल्ड पिकअप वाहन ने मां-बेटी समेत चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। अन्य दो लोग भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना (पांडुका) निवासी जमुना सोनवानी अपनी 10 वर्षीय बेटी राजनंदनी और रिश्तेदार मंजू बघेल और गोंदा बघेल के साथ सिंगारभांठा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के बाद वे लौटने के लिए केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को राहगीरों की मदद से तत्काल अभनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 साल की मासूम राजनंदनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर-राजिम रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत











