संघ द्वारा हिंदू नववर्ष उत्सव का आयोजन : समाज संगठित और सबल हो, यही आरएसएस का उद्देश्य – रामजी रजवाड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को हिंदू नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को संघ हिंदू नववर्ष उत्सव का आयोजन किया। पीएम श्री हरिहर उच्च. माध्य. शाला के मैदान में श्रीराम प्रभात शाखा में स्वयंसेवकों के लिए आद्य सरसंघचालक प्रणाम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक को आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री सक्षम रामजी रजवाड़े ने कहा कि भारतीय काल गणना वैज्ञानिक व शोध परक है। सूक्ष्म काल गणना है। भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृति का कोई सानी नहीं, कला और विज्ञान के क्षेत्र में सम्पन्न है हमारा भारत वर्ष। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज ही के दिन हुआ था इसलिए इस उत्सव में स्वयंसेवकों के लिए आद्य सर संघचालक प्रणाम का आयोजन होता है। जो वर्ष में एक ही बार होता है इसलिए संघ के स्वयंसेवकों को यह अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। देश में संघ 40 से अधिक संगठन विविध क्षेत्रों में समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। देश ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व की निगाहें संघ की ओर है। संघ का कार्य समाज का कार्य है। समाज संगठित हो सबल हो यही संघ का उद्देश्य है। उन्होंने हाथी और अंधे का उदाहरण देते हुए बताया संघ को समझना है तो संघ में आए। संघ कुछ नहीं करता परंतु संघ का स्वयंसेवक कुछ नहीं छोड़ता।
समाज संस्कारित हो इसलिए काम करते है
रामजी रजवाड़े ने कहा कि संघ सिर्फ शाखा लगाता है, जिसमें स्वयंसेवक संस्कारित होकर हिन्दू समाज के स्वावलंबन के लिए कार्य करता है। अर्थात् संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है शाखा में आने से मलिनता दूर होती है। अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास और अपनी कार्य पद्धति पर निष्ठा से ही भारत परम वैभव के शिखर पर पहुंचेगा। हिन्दू जगेगा तो विश्व जगेगा। वसुधैव कुटुंबकम् एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः की सोच सिर्फ हिन्दुओं में हो सकती है तभी तो धर्म की जय और विश्व की कल्याण की बात करता है।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत मां के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात केशव अर्चना और आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ हुआ। अमृत वचन, सुभाषित व गीत के पश्चात अतिथि उद्बोधन प्राप्त हुआ। संघ प्रार्थना व मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संघ चालक सनत चौधरी, नगर कार्यवाह आकाश जैन, प्रदीप देशपांडे कोरबा, पुर्नेंद्र साहू, गोपाल यादव, योगेश यादव, अमन पाटकर, पुखराज साहू, कैलाश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री श्री साय