तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-पत्नी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सनत साहू अपने ससुराल सरकंडा के चिंगराजपारा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार को उसके ससुराल में कोई कार्यक्रम था। अपने साथ पत्नी को लेकर आया था। वहीं, अकलतरा के पकरिया की रहने वाली शारदा साहू (40) पति राजेंद्र साहू भी अपने मायके आई थी। सोमवार सुबह शारदा अपनी बहन व दामाद सनत साहू के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।

तीनों दयालबंद स्थिति शीतला मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सनत की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसकी पत्नी व डेढ़ सास सड़क पर गिर गईं। सनत भी बाइक समेत सड़क से दूर छिटक गया। इस हादसे में शारदा साहू के सिर में गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्रायवर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के शव को चिरघर भिजवाया गया। जबकि घायलों के उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश कर रही है। आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढ़े…

स्कूल बस ने शिक्षक को मारी टक्कर: शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

Related Articles

Back to top button