नवविवाहिता के मौत मामले में पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने, मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में नवविवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 304बी के तहत् अपराध दर्ज किया है। पूरा मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोहदी की रहने वाली रीना सिन्हा का विवाह अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 महीने पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी। 24 नवंबर 2023 को रीना की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। वहीं मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें ‘‘आदित्य जी मैं अपने मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हूं’’, की बात लिखी हुई थी।

मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग

मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके पक्ष ने संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष के शिकायत के बाद आदित्य सिन्हा के खिलाफ 304बी के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच में कुछ अन्य बातें सामने आ सकती है।

गरियाबंद एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि मामले में एक आरोपी आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत् 304बी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: नवविवाहिता की मौत बनी पहेली, 4 माह की थी गर्भवती, मायके पक्ष ने लगाए ससुराल पक्ष पर ये गंभीर आरोप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन