पत्नी के वियोग में पति ने की आत्महत्या, घर के आंगन में फांसी पर लटकते मिला शव, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रविवार सुबह एक युवक का शव घर के आंगन में फांसी पर लटके मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का कुछ दिनों पहले पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। घटना बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्राम जैतपुर के केवटपारा निवासी दिनेश केवर्त (28) का शव घर के आंगन (परछी) में साड़ी से झूलता हुआ मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्हार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिनेश अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ गांव के अलग घर में रहता था। बाहर कमाने खाने गया था और वह 2 महीने पहले ही बाहर से अपने परिवार सहित अपने घर लौटा था। मृतक शराब पीने का आदि था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी से विवाद हुआ था, जिससे गुस्साए पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई।

पत्नी वियोग में आत्महत्या करने की आशंका

मृतक कुछ दिनों से अपने घर पर अकेले रह रहा था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मृतक के परिजनों दर्ज करेगी। जिसके बाद आत्महत्या की वजह साफ हो सकेगी। आशंका जताई जा रही है पत्नी के मायके जाने के बाद उसके वियोग में युवक ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button