पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पत्नी की हत्या कर पति फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कवर्धा जिला के ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव अमलीटोला का पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीटोला में राम सिंह मरावी (28 वर्ष) अपनी पत्नी सरोज बाई (27 वर्ष) के साथ रहता था। बुधवार को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे, तो वहां दंपति की लाश देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर कुकदूर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा की पत्नी की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है, वहीं पति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। पुलिस को महिला सरोज के गले पर कुल्हाड़ी से वार करने के गहरे निशान मिले। पुलिस को घर में खून से सनी हुई कुल्हाड़ी भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं राम सिंह मरावी का शव गमछे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पत्नी की हत्या कर फांसी लगाने की बात सामने आ रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का पता चलेगा। फिलहाल मृतकों के रिश्तेदार और जान-पहचान वालों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
हत्या की अन्य खबरे भी पढ़े…

पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, हत्या की ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन