पति का गला घोंटकर हत्या, थाने पहुंचकर पत्नी बोली-पति को मार दिया, बहुत परेशान करता था..

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला खुद थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि मैंने अपने पति को मार दिया है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंझली गांव निवासी सोमराज बड़ाइक (40) की हत्या उसकी पत्नी दुर्गा बड़ाइक (37) ने कर दी। महिला अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमराज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। 7 सितंबर को शाम 6-7 बजे के बीच सोमराज शराब के नशे में घर आया और पत्नी दुर्गा के साथ गाली-गलौज करने लगा।

तकिए से मुंह दबाया, फिर गला घोंट दिया

सोमराज ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पति अपने कमरे में सो गया। दुर्गा अपने पति की हरकतों से काफी परेशान थी। रात करीब 9 बजे मौका पाकर उसने अपने पति का मुंह तकिये से दबा दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दुर्गा ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को अपने पति की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

महिला को भेजा गया जले

इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुची। पुलिस ने मौके से तकिया जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोमराज का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, घर के बाहर पहरे देते रहा सहयोगी, मौत की झूठी कहानी बताकर किया दाह संस्कार, ऐसे खुला हत्या का राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button