सुहागरात पर खुला पति का राज, पत्नी के उड़े होश, चिल्लाते निकली कमरे से बाहर…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपने नपुंसक होने की बात छुपा कर शादी रचा ली। सुहागरात पर खुलासा हुआ तो महिला के अरमान एक पल में ही चूर-चूर हो गए। महिला चीखती हुई सुहागरात के कमरे से बाहर आ गई और परिवार वालों को बताया कि उसका पति नपुंसक है। मामले में दुल्हन के परिजनों ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी पति समेत ससुरालियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल एटा जिले की मिरहची थाना क्षेत्र की एक महिला की कोर्ट में अर्जी के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। उसने अपने शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी में 6 लाख नगद और 4 लाख के सामान का दहेज लिया गया था। दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है।

महिला का आरोप है कि उसके घर वालों को ससुराल वालों ने झूठ बोलकर यह शादी रचाई। नपुंसक होने की बात सामने आने के बाद दूसरे दिन पिता ने अन्य रिश्तेदार को बुलाकर पंचायत की। पति के परिजनों ने कहा कि हम इलाज कराएंगे और सब मामला ठीक हो जाएगा।

महिला ने बताया कि 2 महीने बाद परिजन के साथ एक बार फिर ससुराल गई और पति से मिली। इलाज के बाद भी पति के बीमारी में कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर ससुराल वालों से दहेज लौटाने व नगद ली गई राशि को वापस करने की बात कही जिस पर ससुराल के लोगों ने धमकी देते हुए जान से मारने की बात कह कर घर से भगा दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

Related Articles

Back to top button