कर्मा मंदिर परिसर में सजेगा सम्मान का मंच: साहू समाज नवापारा करेगा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन, विधायक इंद्र कुमार की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगर साहू समाज परीक्षेत्र नवापारा द्वारा विभिन्न सामाजिक, जनप्रतिनिधि एवं संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर रहे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में 25 जुलाई 2026, शनिवार को सायं 4:00 बजे कर्मा मंदिर परिसर, बस स्टैंड, गोबरा-नवापारा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह में नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा की अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी तथा नवनिर्वाचित एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, नवल किशोर साहू, कन्हैया साहू, गुलाब राव एवं अन्नपूर्णा देवांगन का सम्मान किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हीरामन साहू (अध्यक्ष), पोषण लाल साहू (उपाध्यक्ष), धनमती साहू (महिला उपाध्यक्ष), योगेश कुमार साहू (संगठन सचिव) एवं सरस्वती साहू (महिला संगठन सचिव) को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति, राजिम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों लालाराम साहू (अध्यक्ष), डॉ. आलोक चंद्रिका साहू (उपाध्यक्ष), शारदा देवी साहू (महिला उपाध्यक्ष), रमेश साहू (संगठन सचिव) एवं गीता साहू (महिला संगठन सचिव) का भी सम्मान होगा। 

तैयारियों में जुटे सामाजिकजन 

इसके अतिरिक्त पेंशनर समाज तहसील इकाई के पदाधिकारियों रवि शंकर साहू (अध्यक्ष), हरिराम साहू (सचिव) एवं भरोसी राम साहू (महामंत्री) को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर साहू समाज परीक्षेत्र नवापारा के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, सचिव गेंदराम साहू, कोषाध्यक्ष लखन लाल साहू, रज्जू गुरुजी, चंपू साहू सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। नगर साहू समाज परीक्षेत्र नवापारा के संगठन सचिव ठाकुर राम साहू ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान से तहत होगा वृहद वृक्षारोपण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button