मामूली बात पर दोस्त की कर दी हत्या, फिर ऐसे खुला राज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में दोस्त ने मामूली बात पर दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने गाड़ी मरम्मत के पैसे को लेकर हुए मामूली बात में अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गंज थाना अंतर्गत खारून रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च की सुबह खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई, जो चूना भट्ठी इलाके का रहने वाला था। युवक के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई और मामले की जांच शुरू हुई।

CCTV फुटेज से खुला राज

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घर से निकला था। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में बिट्टू यादव राजा साहू को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद घटनास्थल के पास भी उसकी मौजूदगी सामने आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बिट्टू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बिट्टू की गाड़ी में नुकसान हो गया था। बिट्टू का आरोप था कि यह नुकसान राजा की वजह से हुआ, इसलिए वह उससे मरम्मत का खर्च मांग रहा था। कई बार पैसे मांगने के बावजूद राजा ने रकम नहीं दी। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर बिट्टू ने धारदार हथियार से हमला कर राजा की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button