किसान न्याय सभा’ में धान खरीदी और खाद संकट पर गरजी “AAP”, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आम आदमी पार्टी की रायपुर जिला इकाई ने किसानों के मुद्दों को लेकर 21 फरवरी को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत मैदान में ‘किसान न्याय सभा’ का आयोजन किया। सभा में पार्टी पदाधिकारियों ने धान खरीदी, खाद की कमी, बढ़ती लागत और नई ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव वदुद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जोन प्रभारी तेजेंद्र तोडेकर तथा लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान सहित प्रदेश टीम के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद थे। आयोजन का नेतृत्व मोहन चक्रधारी और नवनीत नंदे ने किया।
7 लाख से अधिक किसान नहीं बेच पाए धान
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि इस सीजन में 7 लाख से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाए। पार्टी का दावा है कि करीब 23 लाख टन धान, जिसकी कीमत लगभग 7,130 करोड़ रुपए है, सरकार द्वारा नहीं खरीदा गया। नेताओं के मुताबिक 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से सीधे धान नहीं लिया गया, जबकि एग्रीस्टेक पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और रकबा समर्पण प्रक्रिया के कारण 5 लाख से अधिक किसान बिक्री से वंचित रह गए।
टोकन और भुगतान की समस्या से किसान परेशान
आप नेताओं का कहना है कि सीमित खरीदी नीति के कारण किसान कर्ज चुकाने में असमर्थ हो रहे हैं। कई परिवारों की सालभर की आजीविका धान पर निर्भर रहती है। टोकन और भुगतान की समस्या से परेशान होकर कुछ किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास किए जाने और दो किसानों की मौत होने का भी आरोप लगाया गया।
खाद संकट को लेकर भी सभा में सवाल उठाए गए। नेताओं ने कहा कि पोटाश के दाम बढ़ाए गए हैं और यूरिया की बोरी पहले 50 किलो से घटाकर 45 किलो तथा अब 40 किलो कर दी गई है, जबकि कीमत 267 रुपए ही रखी गई है। सहकारी बैंकों में भुगतान निकालने के लिए किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और एक बार में केवल 25 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की नई ट्रेड डील पर भी पार्टी ने आपत्ति जताई।
व्यापक स्तर पर होगा आंदोलन
नेताओं का कहना है कि अमेरिका के कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जबकि भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू है। इससे अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में आएंगे और स्थानीय किसान प्रभावित होंगे। सभा में पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव वदुद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्काे, अजीम खान, परमानंद जांगड़े, शिव शर्मा, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सनोज दास, रघुनाथ ठाकुर, चोवेंद्र साहू, सुरेंद्र बिजनेस, नरेंद्र गुप्ता, मस्तराम साहू, संजय विश्वकर्मा, जेठू सोनवानी, नारायण पटेल, नारायण कोसले, प्रम साहू, भीमराज तारक, खोमेश सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu











