राजिम विधानसभा के भेंड़्री-रवेली मार्ग पर बनेगा नया पुल, तर्रा व कुटेना को गौरवपथ की मंजूरी, गौरवपथ से चमकेगी गांवों की सूरत

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिल रही है। विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों पर मुहर लगाते हुए भेंड़्री-रवेली मार्ग पर नए पुल के निर्माण के साथ-साथ छुरा एवं फिंगेश्वर विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

बता दे कि भेंड़्री-रवेली मार्ग पर स्थित वर्तमान पुल की ऊंचाई कम होने एवं जर्जर स्थिति के कारण मानसून के दौरान ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जलभराव के चलते कई दिनों तक संपर्क बाधित रहता था।और क्षेत्र वासियो द्वारा वर्षो से मांग कर रहे थे,अब नए पुल के निर्माण से आवागमन बारहमासी, सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा। यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जिससे झरझरा, जतमई एवं घटारानी जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

ग्राम गौरवपथ से चमकेगी गांवों की सूरत

पुल निर्माण के साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम कुटेना में मुख्य मार्ग से चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी तक 300 मीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु 30.39 लाख रुपए तथा फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम तर्रा में 1400 मीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु 136.56 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।उल्लेखनीय है कि ग्राम तर्रा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्ववर्ती सरकार के समय ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। अब इस मांग के पूर्ण होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इन कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। भेंड़्री-रवेली मार्ग पर स्थित वर्तमान पुल मानसून में जलमग्न हो जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट जाता था। विधायक की पहल पर अब 5 करोड़ 32 लाख 79 हजार रुपए की लागत से 100 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विकास का रथ अब नहीं रुकेगा

इस स्वीकृति पर विधायक रोहित साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल निर्माण की स्वीकृति क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संकल्प सशक्त व समृद्ध राजिम का निर्माण करना है, और विकास का यह रथ अब नहीं रुकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम को मिली बड़ी सौगात: लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन के लिए 61.79 लाख रुपए का बजट स्वीकृत

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button