शुष्क दिवस घोषित: इस दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार को बंद रखने के आदेश जारी किया गया है। गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है।

शुष्क दिवस में गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री उइके ने जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं तस्करी पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावधान: शराब पीकर पर्यटन स्थलों पर पहुंचे तो पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, घटारानी में बाइक चालकों पर लगा 1 लाख का जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button