दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान बड़ा हादसा, 12 वर्ष का बच्चा का हादसे का शिकार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दुर्गा पंडाल में माता रानी की आरती के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी की आरती में लीन थे। इसी बीच नो एंट्री जोन में तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल के मासूम को अपनी चपेट में ले गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्चा वाहन के साथ घसीटता चला गया और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सुपेला थाना अंतर्गत फरीदनगर लाल मैदान के पास लगे एक दुर्गा पंडाल में रविवार शाम 6-7 बजे के बीच आरती का आयोजन हो रहा था। वहां डेरा बस्ती व आसपास के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक घुस आया और सूर्या धुर्वे नाम के बच्चे को अपनी चपेट में लेकर घसीटता चला गया। हादसे में बच्चे का एक हाथ शरीर से अलग होकर गिर गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हाइवा को रोक लिया।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई है। भीड़ ने वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रक का शीशा और बॉडी तोड़ दी गई। चालक को भी लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से बचाकर अस्पताल भेजा। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुर्गा पंडाल में पंडा का इस हाल में मिला शव, देखकर उड़ गए सभी के होश, पहली बार बना था पंडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button