राजिम ब्रेकिंग: महानदी में डूबने से एक शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महानदी में नहाने के दौरान डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे की है। मौके पर अन्य लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।
Man dies by drowning in Mahanadi : जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8.30 बजे के आसपास महानदी के सोनतीर्थ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से 55 वर्ष के वृद्ध की मौत हो गई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजिम अस्पताल भेज दिया है।
Man dies by drowning in Mahanadi : मृतक का नाम छोटे लाला भांडेकर बताया जा रहा है। मृतक राजिम का ही रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान वृद्ध को मिर्गी का दौरा आ गया। इससे नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की है।
देखिए वीडियो :-
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd











