विधायक लक्ष्मी ध्रुव नेतृत्व में सिहावा विधानसभा में हुए कई विकास कार्य, जानिए उपलब्धियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले के वनाचंल क्षेत्र सिहावा विधानसभा के विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने अपने विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताते हुए छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है।

विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि गांव व किसान का विकास होगा तो प्रदेश एवं देश का विकास होगा। सरकार की मंशा है कि गांव एवं किसान का विकास हो जिससे प्रदेश मजबूत बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिली है। कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान कर्ज माफी, धान का अधिकतम मूल्य व सीमा में वृद्धि, गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गोबर खरीदी का काम किया है, जिसका असर अब प्रदेश के सभी वर्गाे में दिखायी दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी जैसी योजना संचालित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बनी है तभी से नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का काम किया। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2018 से लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। प्रदेश में किसानों से लेकर महिलाओं रोजगार सभी वर्गों के लिए काम किया। पूरी दुनिया को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता, स्वाभिमान से परिचित कराया है। गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी, धान खरीदी सभी का लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिला है।

सिहावा विधानसभा में किए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई

विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्रों में अनेक विकास कार्यों को अंजाम दिए है। जानिए विकास कार्यों की उपलब्धियां….

सिहवा विधानसभा की उपलब्धि 4 year

सिहवा विधानसभा की उपलब्धि 4 year2

Related Articles

Back to top button