शादीशुदा महिला का पति के दोस्त से अफेयर: गर्भवती हुई तो प्रेमी छोड़कर भागा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक शादीशुदा महिला को प्रेगनेंट कर उसका प्रेमी फरार हो गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता का कहना है कि वो 6 महीने की गर्भवती है। उनका कहना है कि ये बच्चा उसके पति के दोस्त का है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति के दोस्त हरप्रीत उर्फ शेट्ठी (35 साल) निवासी मध्य प्रदेश से उसका अवैध संबंध चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और महिला गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि हरप्रीत एक साल पहले मध्य प्रदेश से यहां काम करने आया था। वो महिला के पति के साथ होटल में काम करता था। काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती पक्की हुई। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। पति को भनक भी नहीं लगी और हरप्रीत का दिल उसकी पत्नी पर आ गया।

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इंस्टा पर पोस्ट-लिखी ये बात

समय गुजरता गया, धीरे-धीरे दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर हरप्रीत ने उससे प्यार का इजहार किया। हरप्रीत ने ही उससे कहा था कि वो अपने पति का तलाक दे देगी तो वो उसे अपने साथ रख लेगा। महिला ने भी पति को छोड़ने की बात पर हामी भर दी और ये नाजायज रिश्ता जारी रखा।

प्रेमी ने शादी करने से किया मना

जब महिला ने हरप्रीत से अपने गर्भवती होने की बात बताई और पति से अलग होकर शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला के दबाव डालने पर उसने दूरिया बनानां शुरू कर दिया और एक दिन बगैर बताए वो भाग गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रसव के बाद कोर्ट के आदेश पर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं। उससे महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसकी सच्चाई भी सामने आ जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मामूली विवाद : पति ने पत्नी को महानदी पुल से फेंका, ऐसे बची जान, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film