चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार का मास्टर स्ट्रोक: किसानों को 3600 रुपये मिलेगी धान की कीमत, सीएम बोले किसान का 20 क्विंटल धान खरीदेंगे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है। जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में फिर सरकार बनाएंगे। हर साल एमएसपी बढ़ने के हिसाब से अगली सरकार के कार्यकाल तक छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 3600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। भूपेश के नेतृत्व में किसानों का बड़ा लाभ होने वाला है। चौबे के इस बयान को सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

इधर सेंट्रल पूल में चावल के कोटे में कटौती किए जाने पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र चावल ले या न ले। इससे फर्क नहीं पड़ता। हम हर परिस्थिति में किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी घोषणा के तहत एक नवंबर से धान खरीदी करेंगे। केन्द्र ने चावल का कोटा 86 लाख मीट्रिक टन से अचानक घटा दिया। अब बारदाना भी कम देंगे। आखिर कोटा घटाने के पीछे क्या छिपा है। जो चावल ही नहीं खरीद पा रहे, वो धान क्या खरीद पाएंगे। यहां धान खरीदने का हल्ला मचाते घूमते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि पहले भी ये ऐसा कर चुके हैं। तब हमे घाटा सहकर भी खुले बाजार में बेचने को मजबूर होना पड़ा। हमने किसानों को घाटा नहीं होने दिया। बीजेपी को हर बात में राजनीति दिखती है और अब इस मामले में भी सियासत करने लगी है। छत्तीसगढ़ के साथ पहले भी यही रवैया अपनाते रहे।

भूपेश ने बयान दिया कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ धोखा करती रही। कभी आय दोगुनी करने की बात करती है। 2100 समर्थन मूल्य और 300 बोनस देने की बात कर धोखा देती रही। कांग्रेस सरकार हमेशा विपरित परिस्थितियों में भी धान खरीदती रही।

किसानों के लिए बड़ी खबर: 36 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान, मंत्री चौबे आया बड़ा बयान

Related Articles

Back to top button