फिंगेश्वर क्षेत्र में ME-3 हाथी की धमक: वन विभाग ने 12 से अधिक ग्रामों को किया अलर्ट, किसान हुए चिंतित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में ME-3 हाथी ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि ME-3 हाथी महासमुंद की ओर से आज फिंगेश्वर क्षेत्र में आ धमका है। जिसमें बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी तरह की कोई हानि न हो इसके लिए वन विभाग ने 12 से अधिक गांवों को अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एमई 3 दंतैल हाथी अभी ग्राम खुड़सा, परसदा, गनियारी के मध्य जंगल में विचरण कर रहा है, जो किसी भी तरफ जा सकता है। वन विभाग द्वारा जंगली हाथी पर नजर बनाए हुआ है। बताया जा रहा है कि हाथी सूखी नदी क्रॉस कर गनियारी डैम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र के ग्राम खुड़सा, परसदा, गनियारी, सिलयारी, बाहरा, फुलझर, जोगिडिपा, चरौदा, छुईहा, बहाना, काढ़ी, जमाही, मुरमुरा, सांकरा, तैरेगा, गाड़ाघाट, कुम्हारमरा, विजयनगर, खरखरा डिहि, बोड़राबंधा, टुईयामुडा, नागझर आदि ग्रामों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोई भी व्यक्ति को अपने घरों से बाहर न निकले हेतु सतर्क किया है।

वन विभाग की टीम गांवों में माइक के जरिए ग्रामीणों से जंगल की तरफ न जाने की अपील कर रहे हैं। इधर, ग्रामीणों क्षेत्रों में खेती किसान का कार्य जोरो पर है, ऐसे में जंगली हाथी के विचरण करने से ग्रामीण दहशत में है। वहीं खेती किसानी का कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

दंतैल हाथी ने दंपति पर किया हमला, महिला की मौत, पति ने भागकर बचाई जान

Related Articles

Back to top button