चोरी का आरोप लगाया तो अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी, दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चोरी के आरोपी में दो युवकों ने मिलकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लाश को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलोद जिला के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा क्षेत्र में रोड़ किनारे अधेड़ की लाश मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ग्राम बासिन निवासी दुखुराम मरकाम के रूप में हुई। लाश के पास एक साइकिल भी मिली, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

2 संदेहियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि मृतक दुखुराम मरकाम (50) कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू और रोहित मरकाम को हिरासत में लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बेचने के दौरान मृतक व्यक्ति ने उनपर साइकिल चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात से दोनों आरोपी काफी आक्रोशित थे।

आरोपी भेजा गया जेल

दुखुराम अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था तभी दोनों ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती की हत्या कर फरार आरोपी का शव फंदे पर लटके मिला, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन