गर्भपात की दवा खाने से नाबालिग मौत, 5 माह की थी गर्भवती, नाबालिग होने के कारण नहीं हो सकी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गर्भपात की गोलियां खाने से नाबालिग लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग की शादी उसके प्रेमी से तय हुई थी, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो सकी। इसी बीच लड़की 5 माह की गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मामला जशपुर जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के लोदाम अंतर्गत ग्राम जामटोली निवासी प्रियंका भगत (17 वर्ष) का दीपक से प्रेम संबंध था। दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन कम उम्र होने के कारण परिजन अभी इंतजार कर रहे थे। दोनों के घर परिवार का आना-जाना था। लड़की अपने मामा के घर रहती थी। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। उसकी उम्र करीब 17 साल थी। 27 मई को लड़की की तबीयत खराब हो गई।

दीपक के परिजनों ने लड़की को जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला कि प्रियंका भगत ने गर्भपात की गोलियां खा ली हैं। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात प्रियंका की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

रिश्ता हुआ कलंकित: सगे भाई ने 19 वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी को फांसी देने की मांग

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन