अभनपुर सहित तीन थानों के बदमाशों हुए जिला बदर, कोर्ट ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने जिले के तीन बदमाशों को कोर्ट के आदेश से जिला बदर किया है। इन आरोपियों पर अलग-अलग मामलों पर 27 अपराध दर्ज थे। जिला बदर के बाद अब ये रायपुर और उसकी सीमावर्ती जिलो में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन तीन आरोपियों में से एक अभनपुर, एक सिविल लाइन और एक पंडरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना के आरोपी अर्जुन पाटले पर बीते सालों में 2015 से 21 तक के 9 संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें कुछ गंभीर अपराध भी शामिल हैं। लोगों को डराना, धमकाना, हत्या की कोशिश, गुंडागर्दी, अवैध रूप से हथियार रखना, शराब बेचना का केस अभनपुर थाने में दर्ज हुए हैं।

Read More News : रायपुर में चेकिंग के दौरान मिले 37 लाख के सोना 

दूसरे आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

इसके अलावा 25 साल के दूसरे आरोपी लक्ष्मण दीप के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज हैं, जिसमें बीते 2012 से 2023 तक उसने 8 अपराध किए हैं। इसके खिलाफ गुंडागर्दी, मारपीट, चाकूबाजी करना, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।

तीसरे आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

तीसरे आरोपी 25 साल के छोटू सोना के खिलाफ 2014 से 2022 के बीच गाली-गलौज, मारपीट, लूट, चाकूबाजी, अवैध रूप से शराब बेचना और हथियार रखना जैसे संगीन अपराध सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं।

More News : नवापारा –  सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी

रायपुर जिला दंडाधिकारी ने दिए आदेश

रायपुर पुलिस विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ आदतन अपराधियों पर लगातार सख्ती बरत रही है। इन मामलों में पुलिस ने सबसे पहले दो अपराधियों के प्रकरण को जिला दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद इन्हें जिला बदर करने के लिए आदेश पुलिस को दी गई।

इस बार 3 और आरोपियों को जिला बदर किया गया है। यह तीनों आरोपी राजधानी रायपुर समेत आसपास के बॉर्डर जिला पर भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन जिलों में दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार के सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश न करने का आदेश दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, अकेले का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film