फिंगेश्वर ब्लाक के संकाय सदस्य अभयप्रकाश साहू पर गंभीर आरोप, मनरेगा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी!

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जनपद पंचायत फिंगेश्वर में संकाय सदस्य पद पर पदस्थ अभयप्रकाश साहू पर अमर्यादित भाषा, महिला कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। मनरेगा विभाग के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्य बंद करने की चेतावनी दे दी है।

मनरेगा कर्मचारियों की शिकायत के अनुसार 20 मई को एक समाधान शिविर के दौरान साहू ने तकनीकी सहायक से पानी मांगने पर गंदी गालियां और अपशब्द कहे गए। यहाँ तक सीईओ तक को अपने “जेब में रखने” जैसे आपत्तिजनक दावे किए गए। महिला स्टाफ ने उनके व्यवहार को अपमानजनक बताया है। मौके पर मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर हारवेन्द्र साहू और सहायक ग्रेड-3 ईश्वर यदु ने भी इस दुर्व्यवहार की पुष्टि की है।

कर्मचारियों की मांग

कर्मचारियों ने लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब तक अभयप्रकाश साहू को पद से नहीं हटाया जाता, सभी मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। शिकायत की प्रतिलिपियां आयुक्त मनरेगा, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम को भी भेजी गई हैं। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस पर क्या कार्रवाही की जाती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

लापरवाही पर कलेक्टर हुए सख्त: फिंगेश्वर ब्लॉक के 12 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी, अब तक 36 को मिला नोटिस

Related Articles

Back to top button