अभनपुर में बंदर ने महिला पर किया हमला, क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक लोगों को पहुंचा चुका है नुकसान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- अभनपुर क्षेत्र में बंदर का आतंक मचाया हुआ है। बंदर ने एक दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बना लिया। ताजा मामला ग्राम सारखी का है। महिला घर पर काम कर रही थी। तभी बंदर अचानक पहुंचा और महिला को चोटिल कर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अभनपुर सीएचसी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार सारखी गांव के रहने वाले भगवत सिन्हा की पत्नी रोशनी सिन्हा घर पर कुछ काम कर रही थी। इस दौरान पीछे से आए बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के पैर को बंदर ने दो जगह काटकर घायल कर दिया है। महिला को लहूलुहान हालत में अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उपचार किया गया।

बता दें कि बंदर काटने से क्षेत्र में पिछले हफ्ते में अब तक 16 लोग घायल हो चुके हैं। आए दिन बंदरों के हमले से ग्रामवासी काफी दहशत है। लोगों का कहना है कि कोई भी किसी काम से मकानों की छत, आंगन पर जाते हैं, तो वहां पर बंदर उन पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। क्षेत्र में इस तरह की दर्जनभर से अधिक घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

सो रही महिला का तेंदूए ने किया शिकार, किया सिर धड़ से अलग, क्षेत्र मे दहशत का माहौल

Related Articles

Back to top button