मां और दो बच्चों की हत्या कर नदी में दफनाया, नशे में धुत आरोपी ने बताई सच्चाई, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक व्यक्ति ने महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर नदी की रेत में दफना दिया। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्र से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार निवासी सुभद्रा बाई (36), उसकी बेटी (14) और बेटे (06) की हत्या कर उनके शव को उतियाल नदी के किनारे रेत के नीचे दफना दिया गया। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब नशे की हालत में आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

नदी में दफन मिले बच्चों के शव

तपकरा पुलिस ने जब स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव के ही प्रमोद गिद्धी नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अन्य ग्रामीणों को भी ये बातें बताई थीं। उतियाल नदी के किनारे जांच करने के बाद पुलिस ने नदी की रेत में दफन एक बालक और बालिका का शव बरामद किया। पुलिस ने शवों की पहचान कर ली है। ये शव तपकरा निवासी 14 वर्षीय बालिका और 6 वर्षीय बालक के हैं।

महिला के घर संदिग्ध का आना-जाना था

इसके बाद पुलिस ने मृत बच्चों की मां का शव खोजने के लिए अभियान चलाया। नदी किनारे घंटों तलाश करने के बाद भी महिला का शव नहीं मिला। शाम को महिला का शव साजबहार के जंगल में नग्न अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला का करीब तीन साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। शराब के नशे में हत्या करने की बात कहने वाला व्यक्ति महिला के घर आता-जाता था। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतका के विसरा के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

हत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध प्रमोद गिद्धी ने गांव वालों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली है। इसलिए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन