महिला की हत्या कर लाश के साथ दुष्कर्म: फिर ढोढ़ी में फेंका शव, ऐसे हुआ मामले की खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 23 साल की महिला की हत्या कर पड़ोसी युवक ने शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को एक ढोढ़ी (छोटे कुएं) में फेंककर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। परिजनों ने डूबकर मौत होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से दुष्कर्म किया गया है और ढोढ़ी में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस हत्या के एंगल से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी।

अन्य खबरें भी पढ़े : एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर: पिता-बेटी की मौत

पुलिस ने सोमवार को सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था।

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो हत्या कर दी

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी।

बेहोश समझकर दुष्कर्म किया

सुनील तिर्की ने अपने बयान में बताया कि विवाहिता को बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद काफी देर तक जब विवाहिता के शरीर मे कोई हरकत नही हुई। युवक द्वारा हिलाने डुलाने के बाद भी जब शरीर मे कोई हरकत नही हुई। तब उसे इस बात का एहसास हुआ कि महिला मर चुकी है। यह देख युवक घबरा उठा और उसने महिला का शव उठाकर कुछ दूर स्थित ढोढ़ी में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोगों ने किया प्रदर्शन

महिला की हत्या और दुष्कर्म की जैसे ही यह बात मृतका के परिजन एवं गांववालों को पता चला तो वे थाने के पास पहुँचे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी गहमा गहमी की स्थिति निर्मित हो गई थी। प्रशासन और पुलिस के समझाइश के बाद भीड़ थाने के अंदर जा घुसी। दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपित को फाँसी देने की मांग करते हुए लोगो ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान थाना परिसर के अंदर का महौल बिगड़ने लगा था। जिसे बड़ी सूझबूझ के साथ पुलिस ने लोगो को समझाते हुए माहौल शांत कराया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन