पति की हत्या, बेटियों संग पेट्रोल डाल जंगल में जलाया शव, 3 माह बाद खुला राज, दो बेटियां और नाबालिग पड़ोसी समेत चार गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पति की शराबखोरी और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दो नाबालिग बेटियों और पड़ोस के एक नाबालिग लड़के की मदद से शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने महिला समेत तीनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

18 अक्टूबर को मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस को ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी जंगल में एक अधजला शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभ में पुलिस ने एक गुमशुदा युवक का शव मानकर तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन एक माह बाद कथित मृत युवक के जीवित लौट आने से पूरा मामला पलट गया।

डीएनए रिपोर्ट से खुला राज

इसी बीच मृतक महावीर राम भगत के भाई ने संदेह जताया कि दिवाली के समय से वह लापता है। पुलिस ने तुरीटोंगरी में मिले शव और महावीर के बच्चों के डीएनए सैंपल का मिलान कराया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अधजला शव महावीर राम भगत (49) का ही था। इसके बाद पुलिस दूसरे एंगल से मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि महावीर और उसकी पत्नी सुमित्रा भगत (50) के बीच अक्सर विवाद होता था।

18 अक्टूबर की सुबह महावीर कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के घर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर सुमित्रा ने कुल्हाड़ी छीनकर उसके सिर और चेहरे पर वार किया और गिरने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के समय दोनों नाबालिग बेटियां घर में मौजूद थीं। वारदात के बाद रात में शव को चादर में लपेटकर लकड़ी की बल्ली से बांधा गया और पड़ोसी 15 वर्षीय लड़के की मदद से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ले जाया गया। पहचान मिटाने के लिए दो लीटर पेट्रोल डालकर शव जला दिया गया।

महिला समेत तीन नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी, पेट्रोल की जरकिन और टॉर्च बरामद की है। सुमित्रा भगत को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

इससे जुड़ी खबर भी जरुर पढ़े

61 दिन बाद मर्डर केस पलटा, शव किसी और का, केस किसी और का! पुलिस ने जिसे मरा समझ, वह निकला जिंदा, थाना पहुंचा चौंकाने वाला सच! जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button