राजिम ब्रेकिंग: महिला पुलिसकर्मी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति खुद थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। घटना गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र की है।
10 साल पहले किया था प्रेम विवाह
जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के कस्तूरबा छात्रावास में पदस्थ महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव (32) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला सैनिक अपने पति सोहन साहू के साथ ग्राम मुरमुरा में रहती थी। दोनों ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सोहन साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
ड्यूटी से लौटते समय की हत्या
ओमिका पिछले एक सप्ताह से छुट्टी लेकर अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को छुट्टी खत्म होने के बाद वह ड्यूटी ज्वाइन करने आई थी। यहां से वह अपने पति सोहन साहू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी डर गया और थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर खुद को सरेंडर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला