नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसने अंर्तजातीय प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष छोटी जाति का हवाला देकर महिला को प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के कारण पुत्री की मौत होने का आरोप लगाया है। मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम करमंदी निवासी काजल भारद्वाज 21 वर्ष की डेढ़ साल पहले ग्राम नरईबोध निवासी युवक कमलेश महंत 24 वर्ष से अंर्तजातीय प्रेम विवाह हुआ था। मृतका के पिता के अनुसार शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन कुछ माह बाद काजल को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। ससुराल में उसे छोटी जाति के होने का हवाला देकर शारीरिक व मानिसक कष्ट दिया जाने लगा। जिससे परेशान होकर काजल ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

काजल की हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद नायब तहसीलदार के सामने पचंनामा की कार्रवाई पूरी कर परिजनों का बयान लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

काजल के पिता ने ससुराल पक्ष पर पुत्री के साथ हमेशा मारपीट करते रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके लिए ससुरालवालों पर  कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

जीजा से बात करने पर पति ने डांटा, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button