गरियाबंद में नुआखाई अवकाश पर संशोधन आदेश, अब इस दिन रहेगी छुट्टी; दुर्गा महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर भी अवकाश की घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अन्य स्थानीय अवकाश की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दशहरा महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगा।

नुआखाई पर्व क्षेत्र का प्रमुख पारंपरिक एवं सामाजिक पर्व है। पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तिथि में यह संशोधन किया है।

बैंकों और कोषालय पर लागू नहीं होगा अवकाश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के लिए घोषित ये स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में कार्य सामान्य निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होगा। इस संशोधन के बाद गरियाबंद जिले में नुआखाई पर्व के लिए स्थानीय अवकाश की नई तिथि 15 सितंबर निर्धारित हो गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क पर मौत का साया! नवापारा-राजिम की सड़कों पर गौवंश और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल, लगातार हो रहे हादसे, फिर भी नहीं जाग रहा प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button