भाजपा मंडल नवापारा ने पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन पर केक काटा, उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्म दिवस अवसर पर नवापारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी ने केक काट कर श्री बैस की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री बैस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पुर्व राज्यपाल रमेश बैस अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भागीरथ कार्य किये है। श्री बैस 7 बार सांसद रह चुके हैं और उन्होंने तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है, जिनमें झारखंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, उपाध्यक्ष धीरज साहू, गुलशन साहू, श्रीमती तनू मिश्रा, महामंत्री सौरभ (सिंटू) जैन, चेतन साहू, हेमंत साहू, योगिता सिन्हा, पदमणी सोनी, हर्षा कंसारी, कैलाश तिवारी, मनीष चौधरी, आशीष गोलछा, कुणाल मिश्रा, रामखिलावन साहू, सुरेश भोले सोनकर, देवेन्द्र सेन, प्रेम साधवानी, लुमेश चक्रधारी एवं सांसद प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा, नवल साहू, नीता धीवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक इंद्रकुमार साहू ने की सपत्नीक शिवधाम यात्रा, शिवभक्ति में जमकर झूमे, सैंकड़ों कार्यकर्ताओं सहित शिवभक्त हुए शामिल, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button