राजिम ब्रेकिंग: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दरअसल तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूद और पंडरीतराई के बीच बकरम पाठ मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। हादसे में बाइक में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद झितरी डूमर गांव के रहने वाले गौतम यादव और मिथिलेश यादव बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों नशे में धुत्त थे। इसी कारण बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने संजीवनी 108 और पुलिस को दी। संजीवनी 108 की मदद से दोनों को पाण्डुक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौतम यादव को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मिथिलेश यादव प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद मे दर्दनाक सड़क हादसा : धान से भरे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन