रायपुर जिले में धान खरीदी की हुई शानदार शुरुआत, उपार्जन केंद्रों में 2186 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

संभागायुक्त ने उपार्जन केंद्रों में की धान खरीदी की शुरुआत, केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएँ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। जिले के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के धान खरीदी केंद्रों में सुबह से ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जिले के अभनपुर, गनियारी, कठिया, केंद्री सहित 139 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत की गई। 

जिला प्रशासन द्वारा कुल 1,34,037 पंजीकृत किसान के लिए सभी 139 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी, नाश्ता, विश्राम केंद्र, बैठने की व्यवस्था और फर्स्ट एड सहित सभी आवश्यक इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। केंद्रों में पहुंचने पर किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा परंपरागत रूप से तराजू की पूजा भी कराई गई। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे खरीदी प्रारंभ का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

जिले के विधायक एवं जनप्रतिनिधि विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे और किसानों से संवाद कर उनके उत्साह को बढ़ाया। किसानों ने खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थित और सुचारू व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले के उपार्जन केंद्रों में आज शाम तक 2186 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

संभागायुक्त ने किया शुभारंभ

अभनपुर सेवा सहकारी समिति में संभागायुक्त महादेव कावरे ने भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर किसानों से संवाद भी किया।  ग्राम गनियारी, कठिया समिति एवं अन्य उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के बाद खरीद कार्य प्रारंभ किया गया। कठिया समिति में एक किसान द्वारा 84 क्विंटल धान के लिए टोकन जारी किया गया। सभी केंद्रों में तौल एवं बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

केंद्री, अभनपुर के धान उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचने पहुँचे ग्राम उपरवारा के किसान ईश्वर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हमारे धान को समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं, यह हमारे लिए बड़ी सहायता है।” उन्होंने आगे बताया कि उपार्जन केंद्र में अच्छी व्यवस्थाएँ की गई है। बैठने के लिए शेड, समय पर टोकन, त्वरित तौल, पर्याप्त बारदाना तथा पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button