भीषण सड़क हादसा: छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप खड़े ट्रक से टकराई, 9 की मौत, 23 से अधिक घायल

सीएम साय ने व्यक्त की शोक संवेदना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बीती रात्रि भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 5 महिला और 4 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें की मौत हो गई है, जबकि 23 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार पथर्रा गांव के रहने करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा क्षेत्र के ग्राम तिरैया छट्ठी कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात वापिस घर लौट रहे थे। लौटते वक्त रात करीब 2.30 बजे सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया।

हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 4 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 गंभीर रूप से घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

पुलिस ने बताया कि 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया। अघनिया बाई ( 62), मधु साहू (35), खुशबू साहू (7) टिकेश्वरी निषाद (5) और ट्विंकल निषाद (5) दो जुड़वा बहनों की लाश को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सीएम साय ने व्यक्त की शोक संवेदना

घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पर ट्वीट कर कहा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

मृतकों के नाम

मृतकों में भूरी निषाद (50) ,नीरा साहू (55) , गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39) , मधु साहू (5) , रिकेश निषाद (6) , ट्विंकल निषाद ( 6) , नौवें मृतक का नाम अभी सामने नहीं आया है।

23 घायल के नाम

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

कुम्हारी सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 कर्मचारियों की मौत, 15 से अधिक घायल, Video

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film