पुलिसकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म: वर्दी का रौब दिखाकर 2 सालों तक करता रहा दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक पुलिसकर्मी ने महिला को वर्दी का खौफ दिखाकर 2 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वहीं आरक्षक चांपा थाने में पदस्थ था।
सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था। महिला और आरक्षक के बीच जान पहचान हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आरक्षक अशोक भारती ने केस को ज्यादा मजबूत बनाने की बात कहते हुए दोस्ती की। फिर दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।
पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर करता रहा रेप
इसके बाद आरोपी आरक्षक लगातार 2 सालों तक वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH
यह खबर भी जरुर पढ़े
होटल बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, न्यूड फोटो वीडियो बनाकर परिवार वालों को भेजा, आरोपी गिरफ्तार