कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कई आपत्तिजनक सामग्री जप्त, आपत्तिजनक स्थिति में मिला ग्राहक, संचालिका समेत ग्राहक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कॉलोनी के एक मकान में संचालित अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला रक्षा टीम और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया, वहीं मौके से कई महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। मामला भिलाई के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कालोनी का है।  

जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और थाना स्मृति नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मकान की संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35 वर्ष) और ग्राहक अमन शेख (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां मिली है। इन्हें बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बुलाया गया था। उन्हें दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था।

आपत्तिजनक स्थिति में मिला ग्राहक

रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। वहीं मौके से कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराए के मकान में सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में तीन युवतियां समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, एजेंट-ग्राहक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button