देह व्यापार का भंडाफोड़: स्थानीय लोगों ने घर पर मारा छापा, चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर एक घर में छापा मारा और कथित देह व्यापार का पर्दाफाश किया। लोगों ने चार महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी राधा साहू और पार्षदों ने स्थानीय लोगों के साथ तुमगांव के एक घर में छापा मारा और चार महिलाओं को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को तुमगांव के इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना काफी समय से मिल रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

खेत में काम कर रही महिलाओं को हुआ शक

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे कुछ महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। तभी उन्हें कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए। महिलाओं को शक हुआ, तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने जब घर में दाखिल हुए, तो युवक खिड़की के रास्ते मौके से फरार हो गए। वहीं महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाओं का संबंध रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई जैसे शहरों से था। फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि आरोपियों में एक महिला पहले भी देह व्यापार चलाने के मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अगर पीटा एक्ट के तहत किसी कृत्य में शामिल होने की पुष्टि होती है, तो पीटा एक्ट या जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button