गायत्री महायज्ञ के साथ पुंसवन संस्कार संपन्न, यज्ञ भगवान की कृपा से प्रभु श्रीराम धरती पर आए – चंद्रलेखा गुप्ता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ राजिम में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। सर्व प्रथम पुष्पा गोश्वामी सभापति, चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के करकमलों से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

टोली के रूप में पधारे संतोष साहू शिक्षक ओजस्वी और लक्ष्मी साहू ने प्रज्ञा गीत युग संगीत की प्रस्तुति दी। यज्ञ के साथ बीस गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। जिसमे श्रीमती गंगा अनिल पटेल, श्रीमती शेष कुमारी खिलेश निर्मलकर, श्रीमती गंगा दिवाकर धीवर, श्रीमती किरण विकास धीवर, श्रीमती ललिता संजू सतनामी,
श्रीमती मधु शिव कुमार घृतलहरे, श्रीमती पद्मिनी भीम शंकर साहू, श्रीमती हेमकुमारी प्रकाश पटेल, श्रीमती नीतू देवेंद्र पटेल, श्रीमती धनेश्वरी उत्तम यादव, श्रीमती डोमेश्वरी कुलेश्वर सिन्हा, श्रीमती हेमा शुभम सोनी, श्रीमती टिकेश्वरी नागमणि देवांगन, श्रीमती दामिनी डूमेश पटेल, श्रीमती बबीता डीकेश्वर चक्रधारी, श्रीमती संगीता राकेश घृतलहरे, श्रीमतीनिर्मला यशवंत सोनकर, श्रीमती कविता देवा बंजारे, श्रीमती डामेश्वरी महावीर कोसरे, श्रीमती यशोदा नीलकंठ धीवर शामिल है।

जैसा व्यवहार वैसा ही शिशु पर प्रभाव

यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए श्रीमती चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम जी का भी पुण्य आगमन यज्ञ भगवान की कृपा से हुआ था। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनि यज्ञ करते आ रहे है। साथ ही संस्कार के बारे में बताया कि गर्भ के समय माताएं जैसा व्यवहार करती है, चिंतन करती है वैसे ही शिशु पर प्रभाव पड़ता है। वीर अभिमन्यु और भक्त प्रह्लाद इसके उदाहरण है। श्रीमती पुष्पा गोस्वामी ने कहा कि मेरी बेटी गीता भगवताचार्य है जब वो गर्भ में थी उस समय मैं प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करती थी उसी का प्रभाव है कि आज विभिन्न मंचों में कथा सुना रही है।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमेश्वरी साहू पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता धीवर, कुसुम धरमगुड़ी, सीमा गुप्ता, सावित्री सोनकर, सुषमा शर्मा, इंद्राणी सोनी, रंजना चंद्राकर, पिंकी व्यास, ममता नवरंगे, अन्नपूर्णा जोशी एवं मां भगवती महिला मंडल के सीता साहू, दीपा साहू, महेश्वरी साहू, हेमलता साहू, सरिता यदु, पूर्णिमा साहू, लूकेश्वरी दीवान, सुनीता गुप्ता साथ ही पूरन लाल साहू, राजेन्द्र पाड़े, पुरुषोत्तम दीवान, रिखी साहू, इंद्र कुमार दीवान आदि का विशेष योगदान रहा। पवन गुप्ता वरिष्ठ परिजन एवं रामकुमार साहू ने श्रीफल भेट कर टोली को ससम्मान विदाई दी।आभार व्यक्त करते हुए संतोष कुमार साहू ने कहा कि आप सभी के पुण्य प्रयास से कार्यक्रम सफल हुआ है भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा : पुलिस कालोनी और ब्राम्हण पारा में दीप यज्ञ सम्पन्न, थाना प्रभारी मुख्य यजमान के रूप में हुए सम्मिलित

Related Articles

Back to top button