अभनपुर ब्रेकिंग: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 27 वर्षीय युवक ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची के साथ 27 वर्षीय युवक शेखर सिन्हा ने दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 376, 376(2) (ढ) 4, 6 पॉक्‍सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।

NEWS UPDATE……

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: युवती से दुष्कर्म के बाद पिलाई जहर, इलाज के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button