CM साय ने किया राजिम कुंभ कल्प मोनो का विमोचन : जानिए क्या है मोनो का खास

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को विधानसभा कार्यालय कक्ष में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो (मोनो) और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राजिम में आगामी 24 फरवरी से 8 मार्च तक राजिम कुम्भ कल्प आयोजित है। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कुम्भ कल्प के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने सांस्कृतिक पंचांग की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि पंचांग में प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी 84 मेले एवं महोत्सवों की जानकारी दी गई है।

बता दें कि इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प का आयोजन रामोत्सव (रामलला) के छबि रूप में होगा। इसे देखते हुए लोगो (मोनो) में भी रामोत्सव को दर्शाया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

‘राजिम कुंभ कल्प‘ मेला को भव्य रूप प्रदान करने 37 करोड़, राजिम पंचकोशी परिक्रमा परिपथ विकास हेतु 100 करोड़

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन