अभनपुर विकासखंड में राजस्व सचिव ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण, कहा- सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजस्व सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर (आईएएस) नम्रता जैन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह, एसडीएम रवि सिंह तथा तहसीलदार सीता शुक्ला उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने खेतों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए किसानों की वास्तविक फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा और विभिन्न केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
राजस्व सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए तथा किसानों को प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से फसल सर्वेक्षण अधिक भरोसेमंद बनेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t