नवापारा नगर के हृदय स्थल पर लहराया भगवा ध्वज, अभनपुर विधायक ने किया शुभारंभ, वितरित किए गए सहायता राशि के चेक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस अवसर पर नवापारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड के पास पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भव्य रुप से भगवा ध्वज अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों फहरा कर शुभारंभ किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के विशेष पहल से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के द्वारा भगवा ध्वज की स्थापना की गई।
नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एक दुर्घटना में युवा साथी नितुल देवांगन का निधन हो गया था। उसी के याद में भगवा ध्वज का स्थापना किया गया है। इस दौरान पं.संतोष मिश्रा ने मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, परदेशीराम साहू, राजकुमार कंसारी, अशोक नागवानी, मायाराम साहू, पाल सिंह चावला, सभापति सचिन सचदेव, सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, चेतन साहू, उपाध्यक्ष धीरज साहू, तनु मिश्रा, मुकुंद मेश्राम, मनीष चौधरी, पारसमनी साहू, राजू रजक, अनुज राजपूत, राजेश गिलहरे, लीला निषाद, गौरव समनानी, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, सेवाराम यादव, दुजराम साहू, धनमति साहू, तनु मिश्रा, उमा कंसारी, पदमनी सोनी, नीता धीवर, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि वितरित
अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सोमवार को विधायक कार्यालय में जरूरत मंद नगर वासियों को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण कर सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। बता दे कि पिछले दिनों स्वास्थ्य गत व अन्य कारणों से आर्थिक संकट से गुजर रहे नगर के लोगों ने विधायक श्री साहू से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। जिस पर त्वरित पहल करते हुए विधायक श्री साहू ने अनेक लोगों को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।
इसी क्रम में भाजयुमो के युवा साथी नितुल देवांगन की कुछ महीनों पहले एक दुर्घटना में निधन हो गया था। इस पर विधायक श्री साहू ने मृतक के परिवार जनों को आर्थिक सहयोग राशि शासन से दिलाने आश्वासन दिया था। जिसे पुरा करते हुए उनके परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि विधायक जी की विशेष पहल पर यह राशि आवंटित की गई है। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, सभापति गण, पार्षद गण, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c