गरियाबंद ब्रेकिंग: बाइक सवार को बचाने स्कॉर्पियो पलटी, जतमई के पास हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पलट गई है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि 3 लोगों को चोट आई है। घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को अवकाश होने के कारण जमतई घटरानी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। वहीं बिलासपुर क्षेत्र से स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 8-10 पर्यटक जतमई पहुंचे थे। दर्शन पश्चात ये वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम तौरेंगा के आगे बाइक सवार स्कार्पिया के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गई।

घटना के बाद लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों को गंभीर चोट लगी है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में संतोष कुमार यादव के सीने में चोंट, राजू वर्मा के हाथ फैक्चर हुआ है और विनोद बंजारे को अंदरूनी चोट आई हे। वाहन चालक चित्रकांत ने बताया कि सामने स्पीड में बाइक आ रहा था। जिसे बचाने के चक्कर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया और सीधे गड्ढे में जा गिरा।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

जतमई-घटारानी से लौट रही पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 11 से अधिक घायल

Related Articles

Back to top button