गरियाबंद जिले में SDM की छापा मार कार्रवाई, 218 बोरी धान जब्त, ओडिशा का धान खपाने गोदामों और घरों में कर रहे डंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभी छत्तीसगढ़ में सहारिता सोसायटी द्वारा धान खरीदी शुरू भी नहीं हुई है और ओडिशा के धान को यहां खपाने के तैयारी शुरू हो गई है। गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में धान की तस्करी शुरू हो गई है। गुरुवार को देवभोग ब्लॉक में दबिश देकर 218 बोरी धान जब्त किया गया है। दरअसल, बिचौलियों द्वारा ओडिशा का धान अपने गोदाम और घरों में डंप करना शुरू कर दिया है।
अवैध धान की तस्करी और डंपिंग को रोकने कलेक्टर के निर्देश के बाद गुरुवार को देवभोग एसडीएम तुलसी दास ने नायब तहसीलदार विजय सिंह के साथ देवभोग ब्लॉक के कदली मुड़ा में दबिश दी। इस दौरान घरों में डंप 218 बोरा धान जब्त किया। नायब तहसीलदार विजय सिंह ने बताया कि कदली मुड़ा निवासी परीक्षित माली के घर से 158 बोरा और लालधर के घर से 60 बोरी धान जब्त किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से सरकारी धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। सरकार किसानों से 3100 रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेगी। वहीं बताया जा रहा है कि ओडिशा सरकार भी इस बार 3100 रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेगी। लेकिन यह खरीदी दिसंबर में होगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi