शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद, 6 दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, सभी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया। छह दोस्तों ने मिलकर एक युवक की न केवल पिटाई की, बल्कि बेरहमी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक रोहित महंत चांपा का ही रहने वाला था। 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी सागर कर्ष अपने साथियों के साथ घोघरा नाला के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान रोहित से उसका विवाद हो गया। रोहित के गाली देने पर सागर ने उसे थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

लेकिन कुछ देर बाद हालात और बिगड़ गए। रात लगभग 9.30 बजे रोहित फिर उसी स्थान पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे सागर कर्ष और उसके साथी नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू भड़क उठे। सभी ने मिलकर रोहित को पीटने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले रोहित को घेरकर हाथ-पैर पकड़ लिए। इसके बाद सागर ने डंडे से उसके सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर गुस्से में भरे आरोपियों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने लगे, लेकिन सख्ती करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब पीने के दौरान विवाद, तीन युवकों ने कर दी दोस्त की हत्या, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन