11 महीने से लापता महिला का मिला कंकाल : प्रेमी ने हत्या कर दफना दी लाश, 6 माह से पिता भी है लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 11 माह से लापता महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। जनवरी में अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां चौकी की है।

जानकारी के अनुसार झिंगादोहर गांव निवासी सीमा पंडो (35 वर्ष) 21 जनवरी 2024 से लापता थी। सीमा पंडो के पिता सोहरलाल पंडो ने भी उस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मृतका की मां ने कई बार पुलिस चौकी के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ ही दुर्व्यवहार किया। उसने बताया कि उसके पति सोहरलाल भी 6 माह से लापता है, उनका भी कहीं पता नहीं चल रहा है।

प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी

इधर कुछ दिनों पहले पंडो समाज ने एसपी से मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि, सीमा पंडो पहले से शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। वो पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थी। इसके बाद आरोपी चंद्रिका राजवाड़े से उसका प्रेम संबंध हुआ। सीमा, चंद्रिका राजवाड़े के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने प्रेमी चंद्रिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने सारे राज खोल दिए।

हत्या के बाद जंगल में गाड़ दिया शव

आरोपी ने बताया कि, 21 जनवरी 2024 को सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था। रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में निशानदेही जगह पर खोदकर कंकाल बरामद किया। उसकी मां इंद्रमणि ने माला से उसकी शिनाख्त की और फिर अंतिम संस्कार किया गया।

अवैध संबंध के शक में हत्या

मृतक महिला और 6 महीने से लापता है पिता

पुलिस पूछताछ में आरोपी चंद्रिका ने बताया कि, सीमा का दूसरे युवकों के साथ भी अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने डंडे से सिर पर वार कर सीमा को मार डाला। झांपी नाले के किनारे 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। उसके कपड़ों को भी जला दिया था। पुलिस ने आरोपी चंद्रिका पंडो (48 वर्ष) निवासी सरसताल के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की क्रूरता: शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पत्नी को मार डाला, लोहे के हथियार से किया हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film