गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल
सुरक्षा बलों की वीरता और जनता का विश्वास बना नक्सल उन्मूलन की ताकत – मुख्यमंत्री

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है।
गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद नक्सल ऑपरेशन में मारे गए 10 नक्सलियों का शव लेकर जवान निकल चुके है। मटाल पहाड़ियों से जवान शव को लेकर निकले है, पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई के कारण पहुंचने में देरी हो रही। 3 से 4 बजे तक जवान शव लेकर गरियाबंद मुख्यालय पहुंच सकते है। बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त और पहचान के लिए शवों को राजधानी ले जाया जाएगा।
कभी सेफ जोन मान कर इलाके में महफूज रहने वाले नक्सली चप्पे चप्पे में आईडी बिछा कर रखे हुए थे। जिसे सावधानी से जवानों ने डिमाइनिंग किया है। बताया जा रहा है ग्राउंड जीरो से नक्सलियों के ठिकानों से हथियारों से भरा एक बाक्स भी मिला हैं।
नक्सलमुक्त भारत का संकल्प साकार होगा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है। छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह का उदय हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा विश्वास है कि मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प साकार होगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई बड़े नक्सली मारे जाने की संभावना